RV cg news राजू वासवानी
रायपुर – सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई एवम रायपुर पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में जिन्दगी न मिलेगी दोबारा की कार्यशाला संत ज्ञानेश्वर स्कूल रायपुर में आयोजित की गई सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया तीन विषय में कार्यशाला रखी गई जिसमे नशा मुक्ति,ट्रैफिक नियम, हेल्थ एंड हाइजीन पर विस्तार से जानकारी दी गई मुख्य अतिथि ट्रैफिक एक्सपर्ट ने कहा सभी अपनी कार में सीट बेल्ट जरूर लगाएं और गाड़ी की स्पीड साठ से ऊपर न चलाए। जीवन में अगर आपको आगे जाना है तो सिर्फ अच्छी शिक्षा के साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिए हैल्थ एक्सपर्ट ने कहा बच्चे बारिश में बाहरी खान पान से दूर रहे और जंक फ़ूड का सेवन कम से कम करे आज के आयोजन सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ,नितिन कृष्णानी, डॉ गजवानी अनिल ज्योत्सिंघानी ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
