*RV cg news राजू वासवानी*
रायपुर – सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई एवम रायपुर पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में जिन्दगी न मिलेगी दोबारा की कार्यशाला दानी गर्ल्स स्कूल रायपुर में आयोजित की गई

सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया तीन विषय में कार्यशाला रखी गई जिसमे नशा मुक्ति,ट्रैफिक नियम, हेल्थ एंड हाइजीन पर विस्तार से जानकारी दी गई मुख्य अतिथि बीजेपी प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा आज के युग में लड़किया सभी फील्ड में अव्वल है में उम्मीद करता हु आप सभी बड़े पैमाने में राजनीति में भी रुचि ले और आने वाले कल का भविष्य बने ट्रैफिक एक्सपर्ट सुनील धूप्पड़ ने कहा सभी अपनी कार में सीट बेल्ट जरूर लगाएं और गाड़ी की स्पीड साठ से ऊपर न चलाए

एक्सपर्ट अक्षेंद्र मोगरे ने कहा जीवन में अगर आपको आगे जाना है तो सिर्फ अच्छी शिक्षा के साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिए हैल्थ एक्सपर्ट नीलिमा आहूजा ने कहा बच्चे बारिश में बाहरी खान पान से दूर रहे और जंक फ़ूड का सेवन कम से कम करे आज के आयोजन में बीजेपी प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा,सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ,नितिन कृष्णानी,अलक्षेंद्र मोगरे,सुनील धूप्पड,नीलिमा आहूजा,अनिल ज्योत्सिंघानी ने सक्रिय भागीदारी निभाई¤
