(RV cg news, राजू वासवानी)-
रायपुर -शहीद हेमू कालाणी विचार मंच के संस्थापक / संयोजक विजय जयसिंघानी ने सर्व सम्मिति से प्रेम सोनी को संस्था का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नियुक्ति के पश्चात प्रेम सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश भर में दौरा करके संस्था के पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि राजधानी रायपुर में देश के वीर बलिदानी शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा खण्डित है। जिसके जल्द जीर्णोद्धार के लिए छत्तीसगढ़ सरकार व रायपुर जिला प्रशासन व निगम प्रशासन से मांग की जाएगी कि वहां एक नई प्रतिमा स्थापित हो।
