September 22, 2026

Blog

RV Cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611

पार्षद अमर गिदवानी ने संतों को दिया रायपुर के 35वें बरसी महोत्सव का निमंत्रण, 14 से 16 अक्टूबर तक होगा भव्य आयोजन
रायपुर में गोदड़ीवाले संत बाबा हरदास राम साहेब के 35वें बरसी महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आगामी 14, 15 एवं 16 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस पावन महोत्सव में देशभर से संत-महात्मा, कथा वाचक एवं भजन मंडलियों के शामिल होने की संभावना है।
इसी भव्य आयोजन के लिए पूजनीय संतों को निमंत्रण देने के उद्देश्य से पार्षद एवं MIC सदस्य अमर गिदवानी उल्हासनगर पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न पावन दरबारों में संतों से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया और रायपुर में होने वाले 35वें बरसी महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

इस दौरान वसणशाह दरबार के साईं कालीराम साहब, अमरधाम के संत साईं अर्जुनदास साहब, चालिहा साहब उल्हासनगर, हरचुराम धाम के साईं रूपाराम साहब एवं मधुसूदन बापू, गोदड़ीवाला धाम सहित पूजनीय संतों का सान्निध्य प्राप्त हुआ।

संत बाबा हरदास राम साहेब के 35वें बरसी महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है। यह आयोजन संतों के आशीर्वाद, भक्ति, धार्मिक संस्कृति एवं सामाजिक एकता का संदेश देने वाला पावन अवसर बनेगा।

रायपुर में 14, 15 और 16 अक्टूबर को होने वाले इस महोत्सव के लिए सभी श्रद्धालुओं से सादर सहभागिता एवं संतों के आशीर्वाद का लाभ लेने का आग्रह किया जाता है।