RV cg News राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
श्रीचंद सुंदरानी को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर नरेश पंजवानी ने दी शुभकामनाएं
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीचंद सुंदरानी को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर सिंधी समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के उपाध्यक्ष श्री नरेश पंजवानी ने श्रीचंद सुंदरानी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि श्री सुंदरानी का अनुभव, सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण निश्चित रूप से व्यापार प्रकोष्ठ को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा।
नरेश पंजवानी ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीचंद सुंदरानी अपने दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए व्यापारियों एवं समाज के हितों को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। उनकी नियुक्ति से समाज के लोगों में भी खुशी की लहर है।
