RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सिंधु अमर धाम के पीठाधीश पूज्य संत श्री साईं लाल दास जी के आज परिवार सहित अमित चिमनानी के निवास पर आगमन पर सभी ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर भगवान झूलेलाल के जीवन एवं महिमा पर आधारित फिल्म “वरुणाअवतार भगवान झूलेलाल” का ट्रेलर सभी ने मिलकर देखा।

भगवान झूलेलाल की महिमा और सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने वाली इस फिल्म को लेकर श्रद्धालुओं एवं समाजजनों में उत्साह देखने को मिला। फिल्म को मार्च महीने तक रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।
इस अवसर पर भगवान झूलेलाल की जय-जयकार के साथ “सनातन धर्म की जय” का उद्घोष भी किया गया।
