( RV cg news, राजू वासवानी रायपुर)-
बृजमोहन अग्रवाल मंत्री स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व,पर्यटन एवं सांस्कृतिक विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अपने संदर्भित पत्र क्रमांक QR/03,QR04 दिनसँक 12-06-2024 के माध्यम से रायपुर दक्षिण विधानसभा के धरसींवा विकासखंड अंतर्गत संचालित ननि.सरस्वती कन्या उ.मा. विद्यालय पुरानी बस्ती के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष के रूप में प्रेम बिरनानी का मनोनयन किया गया है।
सरस्वती कन्या उ.मा.वि. पुरानी बस्ती रायपुर के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष के रूप में प्रेम बिरनानी के मनोनयन पर इष्ट मित्रों,शुभ चिंतकों ने शुभकामनाएं व बधाई प्रेषित की है।वहीं अपने मनोनयन पर प्रेम बिरनानी ने तत्कालीन विधायक व मंत्री स्कूल शिक्षामंत्री तथा वर्तमान सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है
बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेम बिरनानी को शासकीय नियुक्ति कर सरस्वती कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी बस्ती का अध्यक्ष नियुक्त किया

