RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
रायपुर। सिंधी समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राजू राघवानी के रायपुर नगर निगम में एल्डरमैन मनोनीत होने पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
ललित जैसिंघ ने कहा कि राजू राघवानी लंबे समय से समाजसेवा, जनहित एवं संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी नियुक्ति उनके वर्षों के समर्पण, अनुभव एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजू राघवानी रायपुर नगर निगम में एल्डरमैन के रूप में जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए शहर के विकास एवं सामाजिक सरोकारों को नई दिशा देंगे।
सिंधी समाज एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में उनकी नियुक्ति को लेकर हर्ष का माहौल है तथा सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
