June 3, 2026

Blog

RV cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611

रायपुर। पूजनीय अम्मा चोलेवारी जी का 20वां वर्सी महोत्सव 7 जून 2026, रविवार को रायपुर के देवपुरी स्थित गोदड़ी वाला धाम में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

सेवादारी अमर गिदवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे धूनी साहेब, पाठ आरंभ, सत्संग, भजन एवं आरती के साथ होगा। इसके पश्चात दिनभर श्रद्धालु भक्ति एवं सत्संग का लाभ प्राप्त करेंगे।

उन्होंने बताया कि शाम 5:00 बजे से महिला मंडल द्वारा सत्संग आयोजित किया जाएगा। वहीं शाम 7:00 बजे से 8:30 बजे तक माता मंडली एवं विनोद चावला (चकरभाठा) द्वारा विशेष सत्संग एवं भजन प्रस्तुति दी जाएगी। रात्रि 8:30 बजे आरती के पश्चात पाठ भोग साहब के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

अमर गिदवानी ने सभी श्रद्धालुओं, भक्तजनों एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पूजनीय अम्मा चोलेवारी जी के वर्सी महोत्सव में शामिल होने तथा सत्संग का लाभ लेने की अपील की है।