September 17, 2026

Blog

RV Cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सिंधी काउंसिल द्वारा एम एम आई हॉस्पिटल का शुभारंभ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एम एम आई हॉस्पिटल रायपुर में शुरू 17 सितंबर से 25 सितंबर तक निरंतर शिविर रहेगा सेवा संकल्प अभियान पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ सांसद बृजमोहन अग्रवाल शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल विधायक सुनील सोनी बीजेपी नेता सुभाष तिवारी ने किया सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया विधिवत गणेश जी की पूजा अर्चना के साथ शिविर प्रारंभ हुआ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस पर सबसे बड़ा उपहार है तो हर जरूरतमंद को स्वास्थ्य लाभ हो और सब खुश रहो मोदी जी की सोच है हर व्यक्ति स्वस्थ रहे हम ईश्वर से प्रार्थना करते है प्रधानमंत्री मोदी जी दीर्घायु हो संत युधिष्ठिर लाल ने कहा बहुत बड़ा शिविर सिंधी काउंसिल टीम ने एम एम आई हॉस्पिटल में लगाया है और उम्मीद है बड़ी संख्या में हर व्यक्ति शिविर का लाभ उठाएगा विधायक सुनील सोनी ने कहा शिविर में रुपए 6800.00 की जांच पूरी तरह निशुल्क है बहुत सी जांच रखी गई है इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल विधायक सुनील सोनी बीजेपी नेता सुभाष तिवारी शदाणी दरबार के सचिव उदय शदाणी सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ महिला विंग अध्यक्ष काजल सचदेव महामंत्री लक्ष्मी बजाज चंचलानी महक होतवानी नीता कुकरेजा किशोर आहूजा गिरीश लहेजा जितेंद्र मलघानी गौरव मंधानी धनेश मटलानी रितेश वाधवा गोल्डी सिदारा राजकुमार सोनी उपस्थित थे