RV Cg news राजू वासवानी रायपुर छत्तीसगढ़ मो.9827916611
सेंट पॉल स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर रंगोली एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम, पार्षद एवं MIC सदस्य अमर गिदवानी रहे उपस्थित
रायपुर। देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सेंट पॉल स्कूल में उत्साह और उमंग के साथ विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा सुंदर रंगोली बनाई गई, जिसने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों, शिक्षकों एवं पार्षद अमर गिदवानी जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी गईं।
इस अवसर पर बच्चों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने मिलकर दीप जलाए और प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम ने बच्चों में रचनात्मकता, उत्साह और सामाजिक सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित किया।
